कहते हैं अगर इरादे मजबूत हों तो इंसान के लिए कुछ भी हासिल करना नामुमकिन नहीं है। और ये बात ये बात 51 साल के निखिल गांधी पर बिल्कुल ठीक बैठती है। तकरीबन 31 साल पहले जब इनकी उम्र 20 साल थी तब वे पान का व्यापार करते थे। हर महीने करीब दो बार वे कोलकाता से पान का बंडल लेकर मुंबई सप्लाई देने जाते थे। तब वे ट्रेन के जेनरल क्लास मे सफर करते थे। और इस धंधे से महीने में वे 200 रुपए तक कमा लेते थे।
अब निखिल मुंबई में रहते हैं। शहर के नामी रईसों में उनकी गिनती होती है। मौजूदा समय में उनकी दो लिस्टेड कंपनियों में हिस्सेदारी है। ये कंपनियां हैं- पिपावाव डिफेंस एंड ऑफशोर इंजीनियरिंग और एवरॉन एजुकेशन शामिल हैं। इसके अलावा वे इंफ्रस्ट्रक्चर सेक्टर से जुड़ी कंपनी होराइजन इंफ्रास्ट्रक्चर के भी मालिक हैं। इन सभी कंपनियों को मिलाकर उनका नेटवर्थ कम से कम 2,500 करोड़ रुपये है।
No comments:
Post a Comment